Chhattisgarh के सहकारी बैंकों में गड़बड़ी: 10 साल में दोगुना हो गया वेतन, सीएम भूपेश ने दिए जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर बीते 10 वर्षों में 2 गुना से अधिक वेतन भत्तों की बढ़ोतरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है ।

रायपुर 26 अगस्त । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर बीते 10 वर्षों में 2 गुना से अधिक वेतन भत्तों की बढ़ोतरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है । सीएम भूपेश ने मध्यप्रदेश के बैंकों की तुलना में 2 गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने यह भी निर्देश जारी किया है कि भविष्य में होने वाली रिक्तयों की पूर्ति सरकार के समान वेतनमान पर की जाये ।

bhupesh

ज्ञात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अपेक्स बैंक एवं प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के प्रचलित सेवा नियम एवं उनके वेतनमान के संबंध में मीटिंग आयोजित की गयी थी । इस बैठक में सीएम बघेल द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन सेवा नियम लागू होने के बाद अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में लगभग 2900 पदों की रिक्तियां उद्भूत होंगी, उनमें शीघ्र भर्ती की कार्यवाही राज्य एजेंसी व्यापम के जरिये से भर्ती की कार्यवाही शीघ्र की जाये, जिससे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवकों को लाभ प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़े RAIPUR: सीएम भूपेश ने दिए निर्देश, शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+