'आप 𝐂𝐌 हैं, 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज
Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया था कि दो दशक पहले सत्ता संभालने के बाद राज्य में महिलाओं की पहनावे की पसंद में सुधार हुआ है। यह टिप्पणी उन्होंने उस समय की, जब वह राज्यव्यापी 'प्रगति यात्रा' के तहत बेगूसराय में थे।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं, कोई महिला फैशन डिजाइनर नहीं। महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना बंद करें।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें जेडीयू सुप्रीमो की ओर से लड़कियों के कपड़े पहनने को लेकर टिप्पणी की जा रही है। तेजस्वी यादव ने अपनी एक्स पोस्ट पर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'पहले बिहार की बेटियाँ कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी।'
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि 'स्त्री परिधान वैज्ञानिक' मत बनिए! आप 𝐂𝐌 हैं, 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं। 'स्त्री परिधान विशेषज्ञ' बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए। ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है।
यह भी पढ़े Jammu Kashmir: राजौरी में रहस्यमय बीमारी से अब तक 16 की मौत, 60 हिरासत में,सेना ने संभाली कमान
लालू की टिप्पणी पर भी मचा था बवाल
ज्ञात हो कि सीएम नीतीश कुमार का बयान उस समय आया है, जब उन्होंने प्रगति यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था और तेजस्वी के पिता और राजद के संरक्षक लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर एक भद्दी टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित रूप से कहा था कि वह नयन सेंकने जा रहे हैं।
नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' के बारे में पूछे जाने पर लालू यादव ने कहा था, 'नयन सेंकने जा रहे हैं।' इस टिप्पणी की एनडीए नेताओं ने व्यापक आलोचना की थी, जिन्होंने इसे महिलाओं पर अपमानजनक हमला माना और लालू यादव से माफी की मांग की।
यह भी पढ़े CRPF को मिला नया DG, रह चुके हैं NIA में आईजी, जानिए किसे मिली नियुक्ति












Click it and Unblock the Notifications