Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शहजाद कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस रिमांड भेजा
Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के बाद मामला तेजी से आगे बढ़ चुका है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में रविवार सुबह आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट में पेश किया गया और अब उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का कहना है कि उसे नहीं पता था कि यह सैफ अली खान का घर है। उसने चोरी का इरादा रखते हुए बिल्डिंग में एंट्री ली थी।
पुलिस को इस मामले में कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। उन्हें घटना स्थल से वह चाकू भी मिला है, जिससे सैफ अली खान पर हमला किया गया था। इसके अलावा, चाकू का वह हिस्सा भी पुलिस के पास है, जो सैफ के शरीर में रह गया था।

यह हमला 16 जनवरी की रात को हुआ था, जब एक शख्स ने सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सैफ अली खान के परिवार और स्टाफ के बयान भी दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें 'केंद्र सरकार जमीन दे,तो घर बनवाएंगे', अरविंद केजरीवाल ने BJP पर भी लगाया बड़ा आरोप
आरोपी के वकील ने पेश की दलील, बताया 43A का उल्लंघन
आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील संदीप शेखाने ने कहा, "पुलिस की 5 दिन की हिरासत दी गई है। अदालत ने पुलिस से 5 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पुलिस के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वह बांग्लादेशी है। उन्होंने कहा कि वह 6 महीने पहले यहां आया था, यह गलत बयान है। वह यहां 7 साल से अधिक समय से रह रहा है। उसका परिवार मुंबई में है। यह 43A का स्पष्ट उल्लंघन है। कोई उचित जांच नहीं की गई है।
अभी कैसी है सैफ अली खान की सेहत?
एक्टर सैफ अली खान अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन पर गुरुवार तड़के एक अज्ञात शख्स ने हमला किया था। सैफ घायल हो गए और ऑटो में बैठकर अस्पताल पहुंचे थे। अब सैफ पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोपी से जुड़ी जानकारी साझा की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 30 साल है और वह चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। आरोपी के पास भारतीय दस्तावेज नहीं हैं और उसने पहचान छुपाने के लिए अपना नाम बदला था। आरोपी का नाम मोहम्मद शहजाद है और वह हाउसकीपिंग का काम करता था।
बार- बार बदला नाम, बांग्लादेशी होने का संदेह
मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के पास स्थित एक लेबर कैंप के नजदीक झाड़ियों से पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बार-बार अपना नाम बदल-बदल कर बता रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी एक विशेष सूचना के आधार पर की गई। उसके बांग्लादेशी होने का संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications