रामलला की बात पर तालियों की होती है गड़गड़ाहट, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया बीजेपी की चुनावी रैलियों का हाल
Chhattisgarh Vishnudev Sai: भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने का जमकर ज़िक्र किया है। एक साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जब भी चुनावी सभाओं में रामलला की बात होती हैं तो तालियों की गड़गड़ाहट सबसे ज्यादा होती है।
"राम मंदिर" और आपके द्वारा शुरू की गई "रामलला दर्शन" योजना का प्रभाव लोगों के बीच कितना है? का जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जब भी चुनावी सभाओं में रामलला की बात होती हैं, तो तालियों की गड़गड़ाहट सबसे ज्यादा होती है। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर बनने की बहुत अपेक्षा थी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है जिस कारण राम जी भांचा हुए इसलिए राम जी से सबको बहुत लगाव है।

विष्णुदेव साय ने कहा कि जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम विराजे तो सभी छत्तीसगढ़वासियों को बहुत खुशी हुई। यहां से चावल-सब्जी भी गया, लोगों ने वहां जाके लंगर चलाए तो डॉक्टरों ने महीनों तक निःशुल्क इलाज किए।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव प्रचार के दरमियान भीषण गर्मी में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने अपना पसीना बहाया है उनका यही समर्पण प्रदेश में सभी ग्यारह सीटें जिताएगा। मतदाताओं ने मोदी जी का कामकाज देखा है, हमें भी परखा है। साय ने कहा कि विनम्रता मेरा स्वभाव है मगर प्रशासन चलाने में यह कभी आड़े नहीं आता क्योंकि दोनों अलग अलग बातें हैं। छत्तीसगढ़ के हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने में हम सक्षम हैं और जब जनहित की बात आती है तो कोई भी बख्शा नहीं जाता।
यह भी पढ़ें UP News: फारुख़ अब्दुल्ला पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- इनके बयान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं
साय ने कहा कि मोदी जी के दस वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य - हर घर बिजली-पानी, फ्री राशन, गैस सिलेंडर, बैंक अकाउंट खुलवाना, शौचालय निर्माण सहित करोड़ों लोगों की भावना से जुड़े भगवान राम मंदिर का निर्माण और दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा की तर्ज पर धारा 370 हटाना जैसी अनेक उपलब्धियां लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी जबसे हमारी सरकार बनी है, मोदी की गारंटी पर रॉकेट की गति से सांय-सांय काम हो रहे है जिसे जनता समझ रही है।
दूसरे प्रदेशों में लगातार सभाओं के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उड़ीसा में प्रचार करने गया हूं जहां पूरा वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं और "400 पार" का हमारा "संकल्प" साकार होता दिखाई दे रहा है। भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, महादेव ऐप, शराब, कोयला घोटाले जैसें मुद्दे क्या अभी भी लोगों के बीच में हैं? के प्रश्न पर विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिल्कुल आज भी लोगों के जेहन में है, अभी महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के उपर एफआईआर दर्ज हुई है। कोयला, रेत, डीएमएफ, शराब सहित कई घोटालों में लिप्त पाए गए कांग्रेसी एवं उनका सहयोग करने वाले अधिकारी आज जेल में हैं। जांच एजेंसियां लगातार जांच कर रही है जिसमें कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार थमा, सीएम विष्णुदेव साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात












Click it and Unblock the Notifications