छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार थमा, सीएम विष्णुदेव साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा की जीत का दावा किया।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान का समापन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के सूरजपुर में एक बड़ी जनसभा में संबोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात बरमकेला में एक बड़ी जनसभा को मैंने संबोधित किया।

cg news

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है और जन-जन के आशीर्वाद से हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता-जनार्दन का आभार है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रथम दो चरणों में बस्तर, कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के चुनाव संपन्न हुए। बची हुई 7 सीटों पर मंगलवार 7 मई को चुनाव को संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें इंडी गठबंधन राम विरोधी और राष्ट्र विरोधी, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बोले जेपी नड्डा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+