घर में घुसकर नक्सलियों ने किया अपहरण फिर काट दिया गला, BJP नेता को माफी मांगने के लिए कहा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बुधवार की रात को नक्सलियों ने सरपंच के पति का अपहरण कर हत्या कर दी। उनका गला रेतकर नक्सलियों ने मार डाला। इसके बाद नक्सली उनके शव को गांव के पास ही फेंककर भाग गए। वहीं घर के बाहर धान से लदे ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसके साथ ही नक्सलियों ने पर्चा फेंककर स्थानीय भाजपा नेता को माफी मांगने का फरमान भी जारी किया है।

Rajnandgaon naxali did murder of sarpanch husband

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहला मानपुर के परदोनी में बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे 20 से 25 वर्दीधारी नक्सली हथियार लेकर सरपंच के घर में घुस गए। इस दौरान सरपंच के पति मैनू राम सलाम खाना खाकर सोने जा रहे थे। फिर नक्सलियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर उन्हें गांव के बाहर ले गए। इसके बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही फेंक दिया।

मृतक मैनू राम सलाम खुद भी ढब्बा ग्राम पंचायक के सरपंच रह चुके थे। नक्सलियों ने उनके ऊपर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिवीजन ने ली है।

उनके हवाले से बयान जारी कर भाजपा नेता राजू टांडिया को RSS का नेता बताते हुए जनता से माफी मांगने का फरमान जारी किया है। साथ ही माफी नहीं मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के दौरान महिला सरपंच हाथ जोड़ती रही लेकिन वो नहीं मानें। वहीं जाते हुए नक्सलियों ने धान से लदे ट्रैक्टर में आग भी लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+