Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनांदगांवः नजदीकी केंद्र पर गोबर बेचने के लिए विक्रेताओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव में गोबर विक्रेताओं ने पास के गोबर खरीद केंद्र को फिर से शुरू करने की मांग की। इस दौरान गोबर विक्रेता सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कई क्विंटल गाय का गोबर ऐसे ही सड़क पर फेंक दिया। साथ ही कुछ महिलाओं ने भी ठेले को सड़क के बीचोबीच खडे़ करके प्रदर्शन किया। एक विक्रेता का कहना है, "हम गाय के गोबर को बेचने के लिए बहुत दूर नहीं जा सकते। हम इसे केवल अपने नजदीकी केंद्र में बेचना चाहते हैं।"

rajnandgaon cow dung vendors did protest for dung sell center

वहीं एसडीएम मुकेश रावटे ने कहा कि विक्रेताओं को एक अलग केंद्र में गोबर बेचने के लिए कहा गया है, लेकिन वे इसे केंद्र में बेचने की मांग कर रहे हैं जो वे पहले बेच रहे थे। इस मुद्दे पर प्राधिकरण द्वारा चर्चा की जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल गाय के गोबर को लेकर राज्य में एक योजना शुरू की थी।

गौधन न्याय योजना नाम से शुरू की गई इस स्कीम में राज्य सरकार ने राज्य के लोगों से 1.5 रु. किलो के भाव से गाय के ऊपले खरीद रही है। लेकिन इसी बीच शुक्रवार को राज्य में एक नया मामला सामने आया, जिसमें राज्य के कुछ ऊपला विक्रेताओं ने सरकार का विरोध किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने साल 2020 में 25 जून को ये योजना शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+