Rajnandgaon: CM भूपेश की भेंट मुलाकात, जनचौपाल के माध्यम से विधायकों की टटोलेंगे नब्ज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात कार्यक्रम एक बार फिर शुरू होने जा रही है। दीपावली के पहले सक्ति जिले के चंद्रपुर में भेंट मुलाकात में सीएम शामिल हुए थे। वहीं अब राजनांदगांव जिले में भेंट मुलाकात की शुरुआत होगी। इस दौरान सीएम डोंगरगांव विधानसभा पहुंचेंगे, राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के भेंट मुलाकात के दौरान सीएम विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं आगामी चुनाव को लेकर स्थानीय विधायकों की नब्ज भी टटोलेंगे।

cm rajnandgaon

डोंगरगांव में 12 नवम्बर को होगी भेंट मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 नवम्बर को डोंगरगांव के ग्राम अर्जुनी और लालबहादुर नगर में भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को डोंगरगड़ विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री घुमका और बेलगांव में जनचौपाल लगाएंगे। इस दौरान सीएम लोगों की समस्याओं से रुबरू होंगे। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। हेलीपेड, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थल का चयन कर लिया है। सीएम अर्जुनी के एक किसान के घर में भोजन भी करेंगे।

rajnandgaon

सामाजिक व कांग्रेस कार्यकर्ताओ से भी मिलेंगे सीएम
डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकापर्ण व भूमिपूजन भी करेंगे। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है। 12 नवंबर को जनचौपाल के बाद विश्रामगृह डोंगरगांव में रात्रि विश्राम करेंगे। जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहें हैं। प्रवेश द्वार से विश्रामगृह तक सजाया जा रहा है। इस दौरान सीएम स्थानीय विश्राम गृह में आम जनता, समाज प्रमुखों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। वहीं दूसरे दिन सुबह सीएम जिले के अफसरों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

यह भी पढ़ें,, Rajnandgaon News: महापौर हेमा देशमुख को हिन्दू संगठनों ने घेरा, देवी - देवताओं के अपमान का लगा आरोप

35 विधानसभाओं का सीएम ने किया दौरा
मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने अपने 3 साल के कार्यकाल के बाद जनता के बीच पहुंचकर जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके लाभ की जानकारी स्वयं ले रहे हैं। 4 मई 2021 से इसकी शुरुआत हुई है। मुख्यमन्त्री अब तक 18 जिलों के 35 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं। सीएम अपने जनचौपाल में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हैं। और विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण भी कर रहें हैं। जनता अपनी भी अपनक समस्याएं सीएम के सामने रखती है।

दो नए जिलों का निर्माण, 5 विधानसभाओं में कांग्रेस का कब्जा
राजनांदगांव जिला राजनीतिक रूप से खास बन चुका है। क्योंकि खैरागढ और मानपुर मोहला के रूप में यहां 2 नए जिलों का निर्माण किया गया है। सीएम यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हे मिशन 2023 में जुटने के लिए प्रेरित करेंगे। जिसके बाद राजनांदगांव जिले के चार विधानसभाओं में सिर्फ एक विधानसभा पर भाजपा का कब्जा है। तो दूसरी ओर खैरागढ और मानपुर मोहला में कांग्रेस के विधायक हैं। खास बात यह है कि राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह विधायक हैं। वहीं डोगरगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दलेश्वर साहु, मोहला-मानपुर से कांग्रेस के इंदर शाह मंडावी, डोंगरगढ़ सीट से कांग्रेस के भुवनेश्वर बघेल इसके अलावा खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस की छन्नी साहु, खैरागढ़ विधानसभा से यशोदा वर्मा विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+