Video: राजनांदगांव का भावेश फिलीपींस की जेझल को दे बैठा दिल, फिर 5 साल बाद धूमधाम से रचाई शादी
राजनांदगांव के भावेश ने फिलीपींस की जेझल से शादी है। भावेश ने जेझल से 5 साल रिलेशन में रहने के बाद शादी रचाई है, दोनों ने राजनांदगांव में सात फेरे लिए।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भावेश ने अपने पहले प्यार को अपना बनाकर साबित कर दिया है आज के लिव इन के समय में सच्चा प्यार भी होता है। क्योंकि भावेश ने दो देशों की सीमाएं तोड़ हजारों मिलों दूर फिलीपींस की जेझल से प्यार किया, और अब राजनांदगांव में पूरे धूमधाम से शादी की। विदेशी युवती से शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही।
Recommended Video
इस तरह हुई दोनों की मुलाकात
राजनांदगांव जिले का भावेश गायकवाड़ ममता नगर मे रहता है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजनांदगांव में पूरी की, जिसके बाद मर्चेंट नेवी की तैयारी करने के लिए मुंबई चले गए। जहां उन्होंने 9 माह की ट्रेनिंग की। जिसके बाद वे शुरुआती दौर में कतर में क्रू के रूप में जॉब करने लगे। जिसके बाद उन्हें लाइसेंस के लिए तुर्की जाना पड़ा। उसी दौरान कतर में ही एक ही कम्पनी में काम के दौरान भावेश की मुलाकात जेझल से हुई थी। दोनों की यह मुलाकात धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई।
यह भी पढ़ें,, Suryakumar Yadav: 'कोई शब्द नहीं ...' सुनते ही सूर्या ने पत्नी को कहा- I Love You, वायरल हुई रोमांटिक पोस्ट
5 साल तक रिलेशन में रहे दोनों
भावेश और जेझल ने यूंही शादी नहीं कि बल्कि 5 साल तक एक दूसरे को समय दिया और फिर कतर छोड़कर शादी करने का निर्णय लिया। फिर दोनों ने अपने घर वालों से बात की शुरुआती दौर में कुछ परेशानी आई लेकिन दोनों ने माता पिता ने इस रिश्ते के लिए मंजूरी दे दी। 14 जनवरी को भावेश और जेझल परिणय सूत्र में बंध गए।
हिन्दू रीति-रिवाज के तहत हुई शादी
भावेश और जेझल ने राजनांदगांव में के ममता नगर में पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों को हल्दी लगाई गई, संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसके बाद रिशेप्शन का आयोजन किया गया। जब भावेश के गले में जेझल ने वरमाला डाली तो लोग विदेशी दूल्हन को देखते रह गए। बैंड-बाजे के साथ बारात निकली तो विदेशी दूल्हन खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। इसके बाद रिसप्शन में भी दूल्हा दुल्हन एक दूसरे का हाथ थामे डांस करते नजर आए।
भारतीय संस्कृति को जेझल ने सराहा
दरअसल शादियों का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन दूसरे देश की युवती से प्यार करने और फिर शादी करने का यह पहला मामला जिले में देखने को मिला, वहीं जेझल में भी भारत देश को बहुत सद्भभावना वाला देश बताया, उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति काफी समृद्ध है। उसने यहां सभी जगह दिखने वाली गायों को लेकर कहा कि हमारे यहां गाय दिखती ही नहीं है। जेझल ने इस शादी से खुशी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications