Suryakumar Yadav: 'कोई शब्द नहीं ...' सुनते ही सूर्या ने पत्नी को कहा- I Love You, वायरल हुई रोमांटिक पोस्ट
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा का जन्म मुंबई में 1993 में हुआ था। सूर्या और उनकी मुलाकात एक कॉलेज प्रोग्राम में हुई थी।

Suryakumar Yadav Wife Devisha Shetty: 'ये वाकई में दूसरे ग्रह का जीव है... ' श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपना दूसरा सबसे तेज टी20 सैकड़ा जड़ने वाले सूर्यकमार यादव के बारे में पूरी दुनिया यही बात कर रही है। सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस वक्त आग उगल रहा है, उनके खेल के मुरीद दिग्गज भी हो गए हैं तो सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं, सच कहा जाए तो टी2o के इस नायब हीरो ने अपने खेल से क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेंट को बहुत ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।

देविशा शेट्टी ने शेयर की सूर्या की तस्वीरें
यूं तो सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार के लिए कमेंट्स की बाढ़ आई है लेकिन सबसे खूबसूरत तारीफ उनकी उस इंसान ने की है, जो कि उनकी शक्ति है और जिससे वो बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। जी हां आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं सूर्यकुमार की बेटर हॉफ यानी कि उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की, जिन्होंने इंस्टा पर अपने पति की तस्वीरें शेयर करते हुए बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपने पति के शानदार खेल पर प्रतिक्रिया दी है।

'कोई शब्द नहीं है, बस तुम पर गर्व है मेरे प्यार'
देविशा ने सूर्य के मैच में शॉट लगाते हुए तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन लिखा है कि , 'No words.... Just proud of you my love!! Keep it going' जिसके बाद सूर्यकुमार ने उन्हें I Love You कहकर अपना रिप्लाई दिया है। देविशा और सूर्या की ये पोस्ट इस वक्त वायरल हो रही है और लोग दोनों को जमकर दुआएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दोनों को Made for Each Other कहा है तो किसी ने दोनों को परफेक्ट कपल बोला है।
कौन हैं शिवम माही, जानिए उनके बारे में सबकुछ?

कॉलेज इवेंट में हुई थी सूर्या-देविशा की मुलाकात
आपको बता दें कि मूल रूप से यूपी से ताल्लुक रखने वाले सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा का जन्म मुंबई में 1993 में हुआ था। सूर्या और वो एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों की मुलाकात एक कॉलेज प्रोग्राम में हुई थी। उस इवेंट में देविशा ने एक डांस किया था, जिसे देखते ही सूर्यकुमार यादव उन पर मोहित हो गए थे।
'मेरे बुरे वक्त में चट्टान की तरह खड़ी रही'
साल 2016 में इस कपल ने शादी की। सू्र्यकुमार यादव ने अपने हर एक इंटरव्यू में अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दिया है। वो अक्सर कहते हैं कि 'देविशा उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, वो मेरे साथ मेरे बुरे वक्त में चट्टान की तरह खड़ी रही हैं।'

51 गेंदों में 112 रनों की पारी
मालूम हो कि देविशा शेट्टी सोशलमीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो असल में एक डांस कोच हैं और बहुत सारे सोशल इंवेट से भी जुड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 112 रनों की पारी खेलकर सफलता का नया इतिहास लिखा है। उनके शानदार गेम की ही बदौलत टीम इंडिया सीरीज जीतने में सफल रही।
'मिस्टर 360' का कमाल
मालूम हो कि 'मिस्टर 360' यानी कि सूर्या साल 2022 में टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं और इसलिए वो ICC T20 रैंकिंग में नंबर वन पर हैं। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 45 टी20 मैचों में 1578 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच और 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला t20 मैच खेला था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications