छत्तीसगढ़ः बच्चा चुरा रही महिला को रंगे हाथ पकड़ा फिर गांव के लोगों ने जमकर पीटा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर बच्चा चोरी कर रही महिला को गांव के लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। लोगों के बीच वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर यह घटना चर्चा में आ गई है। यह वीडियो 20 अगस्त को शूट किया गया था। 21 अगस्त को पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। 4 सितंबर तक महिला न्यायिक रिमांड पर रहेगी।

rajanandgaon people beat woman brutally video viral

घटना डोंगरगांव इलाके के जंतर गांव में हुई थी। दरअसल, लोगों ने महिला को एक डेढ़ साल के बच्चे को अगवा करते देख लिया था। इस महिला को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा। इसके बाद इसकी पिटाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम यशोदा बेन है।

आरोपित महिला ओडिशा की रहने वाली है। घटना वाले दिन महिला गांव में घूमते हुए पहुंची। मधु साहू का डेढ़ वर्षीय बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के माता-पिता उसे दादा के पास छोड़कर खेत में गए थे।

आरोपी महिला ने बच्चे को अकेला देखकर उसे चॉकलेट दी। बच्चा कुछ ही मिनट में महिला के साथ घुल-मिल गया। इसके बाद महिला ने बच्चे को आंचल से ढंककर उठाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी।

rajanandgaon people beat woman brutally video viral

गांव के लड़कों ने महिला को रोका और बच्ची उससे छीन लिया। शोर मचाकर इन लड़कों ने भीड़ जमा कर ली। इस बीच महीला भागने लगी। गुस्साई भीड़ ने मारपीट की। मौके पर पुलिस पहुंची लोगों ने महीला को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने आकर महीला ने कहा कि वह बच्चा चोरी करने के मकसद से ही गांव में आई थी।

गांव वालों के गुस्से और महिला पर हमला होने की आशंका के तहत उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इस पहलू को भी देखा जा रहा है कि कहीं महिला किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+