राजनांदगांवः मां को बचाने के लिए बेटियों ने शराबी पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के बेलरगोंदी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीती रात को शराबी पिता से परेशान नाबालिग बेटियों ने उसको मौत के घाट उतार दिया। दोनों नाबालिग लड़कियों में पिता को लेकर मन में इतना गुस्सा था कि धारदार हथियार से गोद-गोदकर मार दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि शराबी अधेड़ पत्नी और बेटियों से मारपीट करता था।

rajanandgaon daughters did murder of her father

बेलरगोंदी गांव के भगवान टोला में रहने वाले 45 वर्षीय सहदेव नेताम शराबी था। बताया जा रहा है कि वह हर रोज शराब पीकर आता था और फिर पत्नी और बेटियों से मारपीट करता रहता था। मंगलवार की देर रात भी वह शराब पीकर घर पहुंच गया और पत्नी से मारपीट करने लगा। दोनों बेटियों ने देखा तो वह बीच-बचाव करने लगीं। इस पर सहदेव भड़क गया और वहां रखी टंगिया मारने के लिए उठा ली।

यह देखकर दोनों बहने अपने पिता से भिड़ गईं। उन्होंने सहदेव के हाथ से टंगिया छीन ली। इसके बाद उसी टंगिया से पिता पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सहदेव घर से बाहर की ओर भागा, लेकिन दोनों बहनों ने उसे गोद-गोदकर मार दिया। पुलिस दोनों बहनों से पूछताछ कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वार किसने किया था।

चौकी प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि सहदेव अपनी बेटियों और पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उनको पढ़ाई-लिखाई से रोकता और परेशान करता। रास्ते में या बाजार में भी बेटियां कहीं मिल जाती तो सबके सामने उनको पीटना शुरू कर देता था। रात में शराब के नशे में पत्नी को पीट रहा था। तभी दोनों बहनों ने बीच बचाव किया और टंगिया से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+