राजा देवेंद्र प्रताप सिंह बनेंगे राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने बनाया है उम्मीदवार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं और 15 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। दो अप्रैल 2024 को राज्य सभा की सीट पर सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी। 27 फरवरी के दिन चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया












Click it and Unblock the Notifications