छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 11 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। विष्णु देव साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।
विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'इस महीने कर देंगे सभी उम्मीदवारों की घोषणा', लोकसभा चुनाव को लेकर बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications