रायपुर: CS अभिताभ जैन से मिले प्रशिक्षु IPS अधिकारी, आपस में साझा किये अनुभव
छत्तीसगढ़ केडर से प्रशिक्षण पा रहे नए आईपीएस अधिकारियों से राज्य के मुख्य सचिव अभिताभ जैन अपने प्रशासनिक अनुभाव साझा किये।
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अभिताभ जैन से गुरुवार नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ़ राज्य केडर आबंटित प्रशिक्षु अधिकरियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव जैन ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभव बताए। इस मौके पर मुख्य सचिव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

Recommended Video
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में राम-वन-गमन-पथ के तहत विकसित की जा रही पर्यटन साईट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी फिजीकल फिटनेस बनाये रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और पब्लिक सम्पर्क बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसी सलाह भी बातचीत के दौरान दी। भारतीय पुलिस सेवा के जिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंट की। उनमें भारतीय पुलिस सेवा बेच 2021 के आकाश कुमार शुक्ला, अमन कुमार रमनकुमार झा, रविन्द्र कुमार मीना, रोहित कुमार शाह और उदित पुष्कर और बेच 2020 के श्री चिराग जैन और उमेश प्रसाद गुप्ता शामिल है।
यह भी पढ़ें CG News: पंचकूला में होगी अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ के 209 खिलाड़ी होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications