रायपुरः पति के साथ काम ढूंढने आई महिला से किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। बदमाशों ने काम ढूंढने आए पति-पत्नी को शिकार बनाया। बीते 12 अगस्त की रात को पहले पति का अपहरण कर तीन बदमाश उसे आउटर में ले गए और फिर मोबाइल लूटकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी से झूठ बोलकर उसे भनपुरी से सटे बंजारी मंदिर के कैंपस के पीछे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित राजेश साहू, मुकेश साहू और संतोष बेलदार को गिरफ्तार कर लिया।

raipur misdeed with woman police arrested all accused

जांजगीर के रहने वाले दंपति 11 अगस्त की शाम को काम की तलाश में रायपुर आए थे। भनपुरी के इस इलाके में कई कारखाने हैं। वे सुबह यहां काम ढूंढने आए थे। रात बिताने के लिए बंजारी मंदिर के पास बने शेड में रुक गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजेश, मुकेश और संतोष की नजर इन पर पड़ी। इनके पास पिकअप थी। इसके बाद तीनों ने सोहन को अपने पास बुलाकर काम दिलवाने की बात की। वे सोहन को अपनी बातों में उलझाकर उसे पिकअप में अपने साथ ले गए। शहर से उसे बाहर ले जाकर आरोपियों ने सोहन का मोबाइल छीनकर उसकी पिटाई की।

फिर वे उसे वहीं छोड़कर वापस आ गए। इसके बाद वापस तीनों पीड़िता के पास पहुंचे और कहा कि तुम्हारा पति बुला रहा है। इसके बाद महिला उन तीनों युवकों के साथ पिकअप में बैठ गई। इसके बाद बदमाश उसे बंजारी मंदिर के पीछे सुनसान मैदान में ले गए। यहां तीनों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद धमकाते हुए बदमाशों ने महिला से कहा कि उसका पति उनके कब्जे में है। अगर वो किसी से कुछ नहीं कहेगी तो उसके पति को छोड़ देंगे और उसे भी जाने देंगे।

इसके बाद वो महिला को वापस मंदिर कैंपस के पास लेकर आए और छोड़कर भाग गए। मुन्नी रात के वक्त लोगों से पता पूछते हुए थाने जा पहुंची। बदमाशों से छूटकर भागा सोहन जब मंदिर के पास आया तो उसे उसकी पत्नी कहीं नजर नहीं आई थी। वो भागकर थाने जा चुका था। सोहन यहां पत्नी के गायब होने और मोबाइल लूटे जाने की बात कह रहा था कि वहां बदहवास हालत में मुन्नी भी पहुंच गई। उसने अपने साथ हुई पूरी घटना पुलिस को बताई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+