RAIPUR: रक्षासूत्र बांधकर लौट रही थी लड़कियां, रास्ते में दरिंदो ने लूटी इज्जत, 10 आरोपी गिरफ्तार
RAIPUR NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर के रिम्स कॉलेज के निकट गुरुवार रात 10 आरोपियों ने मिलकर 2 युवतियों के साथ सड़क किनारे गैंगरेप की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। पीड़ित युवतियां राखी महासमुंद जिले से का त्योहार मनाकर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले से दोनों युवतियों एक युवक के साथ स्कूटी में वापस रायपुर लौट रहीं थी, तभी रात को करीब 9 से 10 बजे के आस पास भानसोज के पास बजे एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने हाथ देकर उनका रास्ता रोक लिया। पहले आरोपियों ने लड़कियों के साथ आ रहे युवक को बुरी तरह से पीटा, फिर डरा-धमका कर उनके मोबाईल और पैसे लूट छीन लिए।
रायपुर ग्रामीण ASP नीरज चंद्राकर ने मीडिया को बताया कि लूटमार करने के बाद अचानक स्थान पर चार मोटर साइकिल पर और युवक आ गए, फिर सभी आरोपियों ने युवतियों को जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने वाले पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद भी रात में ही मंदिर हसौद थाना पहुंचकर कुछ ही घंटो में आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार 10 आरोपियों में एक भाजपा नेता का बेटा भी शामिल है, जो आदतन अपराधी है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: अडानी की जांच क्यों नहीं कराते पीएम मोदी? रायपुर में भाजपा पर फिर बरसे राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications