Chhattisgarh: अडानी की जांच क्यों नहीं कराते पीएम मोदी? रायपुर में भाजपा पर फिर बरसे राहुल गांधी

RAHUL GANDHI RAIPUR: छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन में का आयोजन किया, जिसमे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में यह आयोजन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमले बोले,वही राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में नई नियुक्तियों के लिए 70, 80, 90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त किया जाता है।

RAHUL GANDHI RAIPUR ADANI

राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हमारा काम लोगों को जोड़ने का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे ,वो पूरे किये। किसानों को सही दाम देकर कर्ज माफ किया और बिजली बिल हाफ कर दिया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। राहुल गांधी ने मंच से कहा कि आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। हमने साफ दिखा दिया कि पैसा है और किसानों के लिए हमने वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं। युवाओं आप सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदेश को चलाने में आप आगे आइये। आप आगे बढ़िये। इसलिए ही हमने राजीव युवा मितान क्लब आपके लिए बनाये हैं। हर क्लब को एक लाख रूपए मिल रहे हैं। तीन लाख युवाओं को हमने क्लब में जोड़ा है। हमने इन्हें इसलिए जोड़ा है ताकि आप इस प्रदेश को चलाने में भाग लें। हम आपके लिए राजनीति के दरवाजे खोलना चाहते हैं। कुछ सालों में आपके बीच से ही एमएलए, प्रधान चुन कर आयें।

राहुल गांधी ने आदिवासी भाइयों के लिए हमने पेसा कानून लाया। आपके जमीन की रक्षा की। आदिवासी का मतलब इस देश की धरती के सबसे पहले आप मालिक थे।मतलब आपकी जमीन पर जंगल पर जल पर आपका हक बनता है।हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। हम सबको एक दूसरे के साथ जुड़कर मोहब्बत के साथ इज्जत के साथ रहना है। यह सबसे पुराना मैसेज है जिसे हमने भारत जोड़ो यात्रा में दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए, कि वे अडानी पर जांच क्यों नहीं करते। कांग्रेस सरकार झूठे वादे नहीं करती। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि, काला धन वापस आएगा, लेकिन उल्टा देश का धन बाहर जा रहा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कुछ साल पहले मैंने बघेल जी से एक बात कही, मैं जहाँ भी जाता हूँ तो युवाओं से पूछता हूँ कि आपकी सबसे बड़ी मुश्किल क्या है। वे बोलते हैं बेरोजगारी, मैंने बघेल से कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्किल हैं। हर जिले में आप कुछ अलग सा बनाते हो। छोटे उद्यमियों को बैंक लिंकेज नहीं मिल पाता। मैंने मुख्यमंत्री श्री बघेल जी से कहा कि आपका फोकस इन पर होना चाहिए। इसकी मार्केटिंग हो, मुझे खुशी है कि भूपेश बघेल जी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ देश का केंद्र है। आपको देश का लाजिस्टिकल सेंटर बनना चाहिए। आप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कीजिए ताकि छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का लाजिस्टिक सेंटर बन पाये। आप दुनिया को छत्तीसगढ़ से जोड़िये। इससे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं, दुनिया में भी जाएं। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।

यह भी पढ़ें INDIA Meeting: मंच से लालू यादव की बड़ी बातें, अंत में राहुल का नाम, बातों ही बातों में कह दी बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+