पहले प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और फिर काट डाला, खुद को भी घायल कर थाने पहुंचा प्रेमी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसी हथियार से खुद की गर्दन पर भी हमला कर घायल अवस्था में थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच विवाद होने के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 4 के रहने वाले 24 वर्षीय शिवम ध्रुव और 22 वर्षीय रानू सूर्यवंशी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रानू कपड़े की दुकान में काम करती थी।

raipur boyfriend did murder of his girlfriend

बताया जा रहा है कि शिवम ने बुधवार को रानू को मिलनेके लिए पथरा कुंडी के बड़े बांध के पास बुलाया था। वहां से दोनों जंगल की तरफ गए और थोड़ी देर बाद शिवम ने धारदार हथियार से रानू के गले पर वार कर दिया। गला कटने से रानू की मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद शिवम ने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर भी वार किया। फिर लहूलुहान हालत में थाने पहुंच गया।

वहां पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। इसके बाद थाने में ही गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने उसकी हालत गंभीर देख अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर पुलिस टीम को भेजकर युवती का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजपरिवार सदस्य की हत्या में गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में बीते 26 जुलाई की देर रात को राजपरिवार के सदस्य विश्वनाथ नायर की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को 4 नाबालिगों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट की नीयत से फार्म हाउस के कमरे में घुसे थे। इस दौरान विश्वनाथ नायर जाग गए तो पहचाने जाने के डर से आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीट-पीट कर उन्हें मार डाला। इसके बाद वहां से सामान लेकर भाग निकले। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रॉड और लूट का सामान बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+