छत्तीसगढ़ः नहाने गई 10 साल बच्ची की गला रेतकर हत्या, आरोपित को गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचाय ढोरम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाने गई 10 साल की बच्ची का गला रेतकर युवक ने निर्ममता से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने आरोपित युवक को पीट-पीट कर मार डाला। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक बच्ची की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

10 वर्षीय मालती रठिया बुधवार को अपनी सहेलियों के साथ तालाब में नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला भिक्षा लाल खेत से हसिया लेकर पहुंच गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। फिर उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। यह देखकर घटनास्थल पर मौजूद अन्य बच्चे भाग निकले और गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग आक्रोश में तालाब के पास पहुंचे और आरोपित की पिटाई शुरू कर दी।
गांव वालों ने आरोपित को मार-मारकर अधमरा कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि बच्ची की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि आरोपित पर पहले भी कई बार नाबालिगों को मारने का आरोप लग चुका है। संभव है कि पुलिस गुरुवार को पूछताछ शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications