CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण में राहुल गांधी ने झोंकी ताकत, अंबिकापुर और जशपुर में जनसभा
CG Elections 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जाएंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल ग्राउंड जशपुर में पहुंचेंगे।
जशपुर में दोपहर 1:00 बजे बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा कतकालो, ब्लाक अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई चर्चाएं हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव के ठीक 1 दिन बाद राहुल गांधी फिर छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications