CHHATTISGARH: कांकेर नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, प्रियंका गांधी होंगी शामिल
CHHATTISGARH: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं,वह कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में ''नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन'' में शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 578.31 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा।
महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रूपए की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इन निर्माण कार्यों में विशेष रूप से छात्रावास भवन, सड़क, पुल-पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम, घोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच सहित ऑडिटोरियम आदि का निर्माण कार्य शामिल है। ''नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन'' में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5 करोड़ 78 लाख 31 हजार रूपए की सामग्री,वन अधिकार मान्यता पत्र, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान इत्यादि का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें CG Assembly Elections 2023 की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन छत्तीसगढ़ में लगेगी आचार संहिता












Click it and Unblock the Notifications