CHHATTISGARH: महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच, चलाया भौरा
PRIYANKA GANDHI: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ सुआ नृत्य किया। प्रियंका गांधी के सुवा नाच को वहां उपस्थित लोगों ने बेहद पसंद किया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए महिलाएं सुआ नृत्य कर रही थी, प्रियंका गांधी ने जब यह नृत्य देखा, तो वह बेहद आकर्षित हुई और खुद भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल होकर थिरकने लगीं।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ का पारम्परिक नृत्यों में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के निकट सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं।
इस नृत्य के माध्यम से वह अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वह अपनी आवाज भी ज़ाहिर करती हैं और अपने वक़्त के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते की तरह दिखने वाले हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बहुत ही आकर्षक होता है।
Recommended Video
इसके अलावा प्रियंका गांधी ने एक स्टाल में भौरा भी चलाया। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अक्सर कई मौकों पर भौरा यानि लट्टू चलाते देखे जाते हैं। यह जानकरी जब प्रियंका गांधी को मिली,तो उन्होंने ने भी भौरा चलाया। यह सब देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रियंका दीदी ने भौरा खेला, तो मुझे लगा वह ठीक तरह से नहीं चला पाएंगी, किंतु उन्होंने बहुत बढ़िया तरीके से भौरा चलाया, तो मैं खुद हैरान रह गया।












Click it and Unblock the Notifications