Priyanka Gandhi: 'मोदी जी की गारंटी चाइना माल की तरह' प्रियंका गांधी ने PM को बताया उद्योगपतियों का मित्र
Priyanka Gandhi Kanker Rally:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के कांकेर में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। जिले के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में उन्होंने सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में लगभग 866 करोड़ रुपये के 518 सार्वजनिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे।

प्रियंका गांधी ने मंच से मोदी पर हमला करते हुए मोदी जी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं।
प्रियंका ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। उधर, पीएम मोदी 8 हजार करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदते हैं। 20 हजार करोड़ का नया संसद बनवाया, 27 हजार करोड़ का नया हाल बनवाया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि समय के साथ ही विश्वास पैदा होता है। आज अगर आपको छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भरोसा है, तो इसलिए कि यहां की मौजूदा सरकार कांग्रेस की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।
मेरे परिवार का छत्तीसगढ़ से पुराना संबंध है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित नेहरू यहां आए थे। मेरी दादी इंदिरा जी 1972 में बस्तर आईं थीं। मेरे पिता और मां भी छत्तीसगढ़ के लोगों की समस्याओं को समझने और परामर्श लेने के लिए कई बार बस्तर आए थे। इस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का विश्वास बना।
प्रियंका गांधी से लेकर राजीव गांधी तक का सपना कांग्रेस सरकार पूरा करती है। गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुंचा। लोकतंत्र की नींव ग्राम पंचायत में है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, यहां की कांग्रेस सरकार ने आपके लिए काम किया। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में यहां के 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत कांकेर जिला पहुंचीं। कांकेर के गोविंदपुर स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ सीएम भूपेश बघेल और उप सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications