पंचायती राज दिवस पर PRI-CBO convergence Project का शुभारंभ, बस्तर और रायपुर करेगा भागीदारी

convergence Project Chhattisgarh: पीआरआई-सीबीओ कन्वर्जेन्स परियोजना बस्तर और रायपुर जिले के चार-चार विकासखंडों के कुल 200 ग्राम पंचायतों में संचालित की जाएगी।

panchayti raj chhattisgarh

Panchayati Raj Institutions: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीआरआई-सीबीओ कन्वर्जेन्स परियोजना का शुभारंभ किया गया। परियोजना के तहत गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ाने और गरीबी कम करने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सामुदायिक संगठनों और ग्राम पंचायतों के अभिसरण से मिशन के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों को उद्यमशील बनाया जाएगा।

यह परियोजना बस्तर और रायपुर जिले के चार-चार विकासखंडों के कुल 200 ग्राम पंचायतों में संचालित की जाएगी। परियोजना के शुभारंभ के मौके पर रायपुर के ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) निमोरा में आयोजित कार्यशाला में दोनों जिलों के 'बिहान' के सामुदायिक संगठनों की पदाधिकारी और पंचायतीराज संस्थाओं की महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुईं।

पीआरआई-सीबीओ कन्वर्जेन्स परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण गरीबी को कम करने और आजीविका के अवसर पैदा करने संकुल संगठन, ग्राम संगठन तथा स्वसहायता समूह जैसे स्थायी समुदाय आधारित संगठनों को बढ़ावा देकर ग्राम पंचायतें और स्वसहायता समूहों के संघ अभिसरण से काम करेंगी। इसके तहत समुदाय के भीतर सेवा वितरण तंत्र को बढ़ाने के लिए स्थानीय सरकार और लाइन विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों और लाइन विभागों के साथ सीबीओ नेटवर्क भी बनाया जाएगा।

यह परियोजना बस्तर जिले के बकावंड, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा और तोकापाल विकासखंडों तथा रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग, धरसीवा और तिल्दा विकासखंड में संचालित की जाएगी। इसमें इन सभी विकासखंडों की 25-25 ग्राम पंचायतों के 'बिहान' के कुल 32 संकुल संगठनों और 640 ग्राम संगठनों सहित इनसे जुड़ी स्वसहायता समूहें हिस्सेदारी करेंगी।

परियोजना का शुभारंभ करते हुए ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के संचालक पी.सी. मिश्रा ने कार्यशाला में कहा कि बेहतर लाभ पाने के लिए अपने अधिकारों के विषय में जागरूकता और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। यह परियोजना स्वसहायता समूहों की महिलाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें CG News: बुलडोजर सियासत पर CM भूपेश का सवाल, BJP तय करे कि उनके नेता मोदी हैं या योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+