CG News: दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया शोक
Durg: शालिनी रिवेंद्र यादव अचानक हार्ट अटैक आया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेत्री के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

Shalini Yadav: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बना कर उन्हें राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उनको अचानक हार्ट अटैक आया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है । उन्होंने ती शालिनी यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें CG News: 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश ने दिया बस्तर आने का न्योता












Click it and Unblock the Notifications