CG News: 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश ने दिया बस्तर आने का न्योता
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और कुमारी शैलजा,राहुल और प्रियंका गांधी बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को बस्तर आने का न्यौता दिया है।

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम को दिल्ली से रायपुर लौट आए। उनकी दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से हुई मुलाकात हुई है।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पत्रकारों से हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर चल रही चर्चा के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी से इंकार कर दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमानत के लिए सारे वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और कुमारी शैलजा, राहुल और प्रियंका गांधी बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को 12 अप्रैल को बस्तर में आयोजित होने वाले महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्यौता दिया है। सीएम भूपेश ने बताया कि महिलाओं के सम्मलेन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और ANM की महिलाएं होंगी। इसके अलावा राहुल गांधी से उनके 11 अप्रैल को प्रस्तावित वायनाड दौरे से लौटते समय छत्तीसगढ़ आने की अपील की है।
यह भी पढ़ें CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया याद












Click it and Unblock the Notifications