छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल हरिचंदन, CM भूपेश बघेल ने किया स्वागत

PRESIDENT MURMU: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुँची। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। राष्ट्रपति को यहाँ पर गार्ड आफ आनर भी दिया गया।

MURMU RAIPUR

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया ।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हुई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची हैं. राष्ट्रपति रायपुर और बिलासपुर के गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची हैं।

दरअसल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 1 सितंबर को होने जा रहा है। इस बार 10वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं‎ और पत्रोपाधि में मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र शामिल होंगे। ‎ साथ ही, ऐसे शोधार्थी जो 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के मध्य ‎पीएचडी उपाधि के लिए पात्र पाए गए हैं, वह शामिल होंगे. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें CG: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला 'राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+