छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों चुनाव की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

CG: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने अफसरों से कहा है कि जिन नगरीय निकायों और पंचायत के क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये।

cg election

Chhattisgarh State Election Commission: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम और उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आज दोपहर तीन बजे से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह और सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी आरओ तथा एआरओ को इस संबंध में वर्चुअल बैठक के ज़रिये प्रशिक्षण दिया गया। आयुक्त श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को पूरी गंभीरता से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जिन नगरीय निकायों और पंचायत के क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में स्थानीय चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने और मतदान संबंधी तैयारियों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा मतगणना स्थल की व्यवस्था पर भी ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी गयी। साथ ही आयोग में भेजे जाने वाले प्रारूप और प्रतिवेदन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

गौरतलब है कि आज से स्थानीय निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र लिये जा रहे है, जो कि 9 जून तक लिए जाएंगे। पूरे राज्य के 8 जिलों की नौ नगरपालिकाओं के नौ वार्डों में नगरीय निकाय के तथा राज्य के 33 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त 763 पदों पर निर्वाचन किया जाना है। इसमें 621 पदों पर उप निर्वाचन और 142 रिक्त पदों पर आम निर्वाचन होना है। आज के प्रशिक्षण सत्र में आयोग के उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल सहित अवर सचिव श्री आलोक श्रीवास्तव और प्रणय वर्मा तथा आयोग के अन्य अधिकारी और ज़िलों से रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कंट्रोल रूम स्थापित

त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम एवं उप निर्वाचन 2023 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री विजय कुमार कोष्टा, निज सचिव एवं सहायक कर्मचारी के रूप में श्री ईश्वर कुमार साहू, स्टेनोटायपिस्ट की तैनाती की गई है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नबंर 0771-2880400 है। इसमें स्थानीय निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ, 92 हजार लोगों ने घर बैठे पाए शासकीय दस्तावेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+