छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी , बुजुर्गो और दिव्यांग वोटर्स का रखा जायेगा ख्याल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले दिव्यांग, वृद्धजन एवं निशक्त मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका पूर्णतः पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

voting cg
रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में दिव्यांग, वृद्धजन और निशक्त मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी। इसके साथ ही दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए हर मतदान केंद्र को भू-तल में रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र भवन तक पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में सड़क होनी चाहिए। पीने का पानी, प्रतीक्षा शेड के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के अनुकुल शौचालय, मतदान केंद्रों में प्रकाश की भरपूर व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सही ढाल का स्थायी रैंप और निर्धारित मानकों के मुताबिक मतदान कक्ष निर्मित होना चाहिए।

कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस को दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की मदद के लिए एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड स्वयंसेवकों की नियुक्ति किए जाने हेतु एवं मतदान केन्द्रों में उनका सहयोग लिए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है। मतदान केंद्र पर मतदान हेतु आने वाले दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को लाइन से मुक्ति देते हुए मतदान के लिए वरीयता प्रदान किया जाएगी।

यह भी पढ़ें CG Election: अब क्या करेंगे नंदकुमार साय? कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, BJP छोड़कर कांग्रेस का थामा था दामन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+