CM भूपेश बघेल ने प्रेमसाय सिंह टेकाम को दी नई जिम्मेदारी, बनाया छत्तीसगढ़ योजना आयोग का अध्यक्ष
PREMSAI SINGH TEKAM: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में गुरुवार को यहां मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि '' मुख्यमंत्री अथवा उनके द्वारा नामांकित व्यक्ति'' को राज्य योजना आयोग, छत्तीसगढ़ का ''अध्यक्ष'' नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। यह आदेश इसी तारतम्य में जारी किया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को भूपेश बघेल कैबिनेट से मुक्त किया गया था और उनके स्थान पर विधायक मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें CG: विद्यालय के शिक्षकों का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारंभ, 25 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications