'तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी' छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव को देखते हुए विभिन्न दलों के नेता एक-दूसरे पर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और स्टार प्रचारक अमित शाह भी कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुईं घटनाओं का जिक्र करते हुए भूपेश सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। गृहमंत्री अमित ने वोटरों से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके वोट न केवल राज्य में बीजेपी की सरकार बनाएंगे बल्कि भुनेश्वर साहू को न्याय भी दिलाएंगे तथा तुष्टीकरण की राजनीति को सबक सिखाएंगे।

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा ईश्वर साहू न सिर्फ भाजपा का प्रत्याशी हैं बल्कि वह न्याय की लड़ाई के प्रतीक हैं। बघेल सरकार में सांप्रदायिक तत्वों ने साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की पीट-पीटकर मर्डर कर दिया गया। सरकार के लोगों ने ईश्वर को चेक और नौकरी की पेशकश करते हुए कहा कि वे न्याय न मांगें। लेकिन मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया और न्याय मांगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, भुनेश्वर साहू के लिए न्याय सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। भुनेश्वर साहू के हर हत्यारे को जेल में डाला जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
शाह ने वोटरों से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके वोट न केवल राज्य में बीजेपी की सरकार बनाएंगे बल्कि भुनेश्वर साहू को न्याय भी दिलाएंगे। साथ ही, तुष्टीकरण की राजनीति को सबक भी सिखाएंगे।
कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए अमित शाह ने कहा, कांग्रेस शासन में बेमेतरा जिले में धर्म छिपाकर शादी करने का केंद्र बन गया। कुर्मी, गोंड और साहू, समुदाय इसके निशाने पर थे। इस दौरान सरकार सोती रही।
शाह ने कहा, उन्हें कौन जगाएगा। आप जगाएंगे, आपके वोट जगाएंगे। मैं वादा करता हूं कि आप भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाएं, कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत नहीं करेगा।
राज्य में कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, भूपेश बघेल ने दुर्ग संभाग को बर्बाद कर दिया। रमन सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान दुर्ग संभाग शिक्षा का केंद्र बन गया था। बघेल ने इसे सट्टा का केंद्र बना दिया।
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाने का आरोप लगाया। राज्य में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था।












Click it and Unblock the Notifications