पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के लिए खोला खजाना, राजस्थान के बाद कल जगदलपुर में देंगे 26 हजार करोड़ की सौगात

PM Modi Bastar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगातार हजारों करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का सौगात भी दे रहे है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रोजेक्ट अलग-अलग राज्यों में शुरू कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। ऐसे में पूरे शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था करने के साथ ही लालबाग स्थित सभास्थल में भी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी रहीं। इस दौरान जहां पूरे सभास्थल सहित मैदान में बम निरोधक दस्ते ने मेटल डिटेक्टर के साथ ही स्नेफर डॉग्स की मदद से जांच की।

Chhattisgarh Election,

वहीं कार्यक्रम स्थल में एसपीजी से लेकर पैरामिलेट्री बलों के अफसर व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते रहे। इसके अलावा नगरनार इस्पात संयंत्र के अफसर भी आमसभा के पीछे आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।

बताया जाता है कि पीएम मोदी मंगलवार की सुबह 10.45 बजे विशेष विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से वे लालबाग मैदान पहुंचेंगे, जहां आयोजित सरकारी कार्यक्रम में वे 26 हजार करोड़ रूपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें नगरनार इस्पात संयंत्र का लोकार्पण करने के साथ ही जगदलपुर के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी बोरीडांड-सूरजपुर रेललाइन दोहरीकरण का शिलान्यास, ताड़ोकी से अंतागढ़ नई रेललाइन का लोकार्पण व ताड़ोकी से रायपुर रेल सेवा की शुरूआत करेंगे।

इधर डिमरापाल में बन रहे सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण भी किया जाएगा। सोमवार की देर शाम सरकारी कार्यक्रम स्थल पर वर्चुअल कार्यक्रमों की टेस्टिंग की गई। इसके साथ ही दीगर व्यवस्थाएं भी देर रात तक यहां जारी रहीं। जगदलपुर में पीएम मोदी करीब 2 घंटे तक रहेंगे, जहां सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे आमसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां जनता को संबोधित करने के बाद वे वापस एयरपोर्ट के लिए करीब 1.30 बजे रवाना होंगे और 1.45 बजे विशेष विमान से कर्नाटक के लिए टेकऑफ कर जाएंगे।

सरकारी कार्यक्रम से अंदर ही अंदर बनाया गया आमसभा के मंच तक पहुंचने का रास्ता
लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान केवल चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा यहां मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सरकारी कार्यक्रमों में विकास कार्यों की सौगात देने के बाद यहां से अंदर ही अंदर आमसभा स्थल तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया है, जहां से पीएम पूरी सुरक्षा के साथ विशाल मंच के पीछे बनी सीढ़ियों से पहुंचेंगे।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+