CG Election 2023: आज मुंगेली और महासमुंद का दौरा करेंगे PM मोदी, 4 महीने में 7वीं बार आएंगे छत्तीसगढ़

CG Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। चार महीने के भीतर पीएम मोदी सातवीं बार आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी मुंगेली विधानसभा के जमकुही में सुबह 11 बजे से 11.40 तक सभा करेंगे। इसके बाद महासमुंद में सभा करेंगे।

पीएम मोदी के इस प्रवास ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चिंता में डाल दिया है। त्योहार के समय में पार्टियों के लिए भीड़ जुटाना एक चुनौती बन गई है। ठीक दिवाली के दूसरे ही दिन बाद प्रधानमंत्री का आगमन होने के कारण सभाओं में भीड़ जुटाना भी भाजपा के लिए किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होगा।

Chhattisgarh

लेकिन पार्टी के दिग्गज नेताओं ने इस जिम्मेदारी को लेते हुए तैयारियों के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर स्वयं मोदी की सभा स्थल का जायजा ले चुके हैं। इसके पहले प्रधानमंत्री अपने 2 दिवसीय प्रवास पर 4 और पांच नवंबर को क्रमश: दुर्ग और डोंगरगांव पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरे से पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर और जगदलपुर में भी चुनावी सभाएं कीं। ये रैलियां 3 तारीख को हुईं थी। बस्तर में प्रधानमंत्री ने 27 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं को समर्पित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+