छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा का होगा वैकल्पिक विषय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए संकेत
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि हमारी सरकार हमेशा से ही खेल और शारीरिक शिक्षा को महत्व देती है। आने वाले शिक्षा सत्र से स्कूल में पहला पीरियड योग, व्यायाम, नैतिक शिक्षा का और प्रत्येक शनिवार लास्ट पीरियड खेल कूद का रहेगा। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ महासम्मेलन में कही।

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि 'खेल ही जीवन, जीवन ही खेल' है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और जीवन को जीने का एक तरीका भी। खेलों के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। ऐसे में शारीरिक शिक्षा की भूमिका अहम हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि, खेल हमें अनुशासन, एकाग्रता, टीम वर्क सीखाता है और जिस दिन पूरे देश के लोगों में टीम भावना आ जायेगी उस दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार के शासनकाल में खेल और शारीरिक शिक्षा के लिए काफी काम हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी देश के एंबेसडर होते है, और उनको तैयार करने वाले शारीरिक शिक्षा के शिक्षक होते हैं और उनकी उचित मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक को वरिष्ठता के आधार पर वेतनमान तो मिलता है लेकिन पदनाम परिवर्तन नहीं होता। सरकार उनको वरिष्ठता के आधार पर पदनाम दिलाने और स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के लिए नई शिक्षा नीति में प्रावधान लाएगी।
यह भी पढ़े रायगढ़ में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया रुद्राक्ष वेलनेस रेजार्ट का लोकर्पण, कही ये खास बात
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications