रायगढ़ में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया रुद्राक्ष वेलनेस रेजार्ट का लोकर्पण, कही ये खास बात
Chhattisgarh News: शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बुधवार 13 मार्च को रायगढ़ पहुंचे। यहां रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का उन्होंने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी।
ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा। इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसकी उपयोगिता आज पूरी दुनिया जानती है। यह 5000 वर्ष से भी अधिक पुरानी है और प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित है।

कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात है। इसे पूरी दुनिया अपना रही है। हमारे देश के आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटर्स में दूसरे देशों से लोग आ रहे हैं। कहा कि आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाकर स्वास्थ्य को बनाए रखने पर ज़ोर देता है।
इतना ही नहीं, आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधियों का उपयोग रोगों के उपचार में किया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे लोग त्वरित राहत के लिए इलाज के दूसरे तरीकों की ओर जाने लगे और आयुर्वेद उतना प्रचलन में नही रहा। किंतु आज समय बदल रहा है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं।
प्रसन्नता की बात है कि युवा वर्ग भी अब अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में प्राकृतिक पद्धतियों का समावेश कर रहे हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यदि हम प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और जीवन शैली को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा।
प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेद से रोगों का जड़ से निदान होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से रायगढ़ सहित आस-पास के लोगों को आयुर्वेद और पंचकर्म से इलाज की सुविधा मिलेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications