Patan Election Result 2023 LIVE: काका-भतीजा की सियासी लड़ाई में सीएम भूपेश बघेल ने पाटन सीट पर किया कब्जा
Patan election result 2023: छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीब 14 हजार वोटों से जीत हुई है। वहीं धरमजयगढ़ से भी कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने 10,061 वोट से जीत हासिल की है।
वहीं लैलूंगा के कांग्रेस प्रत्याशी 13700 से आगे है छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्यशी लगातार जीत रहे हैं। प्रदेश में 55 सीटों पर बढ़त बीजेपी ने बना ली है। जशपुर से बीजेपी की गोमती साय 259 वोटो से जीत गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह को हराया है।

पाटन की सीट पर लड़ाई को त्रिकोणीय करने के लिए जेसीसीजे ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार है।। उम्मीदवार के तौर पर यहां से खुद अमित जोगी उतरे। जोगी कांग्रेस का पाटन सीट पर कोई जनाधार नहीं होने के बावजूद जेसीसीजे ने लड़ाई को त्रिकोणीय करने की कोशिश की।
सीएम भूपेश बघेल लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें वर्ष 1993 से लेकर अब तक 06 बार चुनावी मैदान में उतार चुकी है। जिनमें वो 05 बार बाजी मारी है।
विजय ने चाचा भूपेश को 2008 के विधानसभा में 7,842 मतों से हराया था। 2013 विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल 9,343 वोटो के के अंतर और 2018 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोतीलाल साहू को 27,477 वोटों के अंतर से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications