CG Election 2023: दूसरे चरण के मतदान से पहले नक्सली पर्चे ने खोला बड़ा राज़, मुठभेड़ को लेकर कर दिया खुलासा

Chhattisgarh assembly election 2023: चुनाव का बहिष्कार करने के लिए नक्सलियों ने बड़ी प्लानिंग की थी। वहीं बीजापुर जिले के पदेड़ा के पोलिंग बूथ पर हमला करने की योजना भी नक्सलियों ने बनाई थी।

इसके लिए नक्सलियों ने पूरी तैयारी भी की थी, लेकिन उनकी तरफ से हुई चूक के कारण हमले को विफल कर दिया। ये जानकारी खुद नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दी है। बताया जाता है कि बीजापुर क्षेत्र में मिले पर्चों में नक्सलियों ने पदेड़ा के पोलिंग बूथ पर हमले की योजना बनाए जाने की पुष्टि की है।

West Bastar Division Committee, ​

नक्सलियों ने अपने पर्चे में कहा है कि पदेड़ा के पोलिंग बूथ पर हमला करने के लिए उन्होंने पूरी योजना तैयार कर रखी थी। इसके लिए अपने साथ ग्रेनेड लॉन्चर व बड़े पैमाने पर गोला-बारूद भी लेकर पहुंचे थे।

नक्सली पोलिंग बूथ के पास तक भी पहुंचे और मतदान केंद्र पर हमला भी किया। हमले के लिए करीब डेढ़ सौ से ज्यादा हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे। नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी कर इसकी पुष्टि की है।

पर्चे में मोहन ने बताया है कि ग्रेनेड लॉन्चर से मिस फायर होने से उनसे चूक हुई और वे वापस लौट गए। उसने जारी पर्चे में कहा है कि चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने ऐलान को माना नहीं और इसीलिए उन्होंने हमले की योजना बनाई।

बीते दिनों पुलिस द्वारा वायरल किए गए वीडियो के जरिए पदेड़ा में हुई मुठभेड़ में 2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया था, मोहन ने जारी पर्चे में इस दावे का खंडन भी किया है। मोहन के अनुसार ग्रेनेड लॉन्चर से मिस फायर होने के कारण कुछ नक्सलियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं ड्रोन शॉट देखकर नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस झूठा दावा कर रही है।

मोहन ने कहा कि इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए थे और 5 जवान घायल हुए हैं, जिसे पुलिस ने छिपाया है। 7 नवंबर को मतदान के दिन नक्सलियों का ड्रोन से लिया गया वीडियो बीजापुर पुलिस द्वारा जारी किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद नक्सलियों द्वारा घायल व मारे गए नक्सलियों को कंधे पर उठाकर ले जाते देखे गए थे।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस वायरल वीडियो पर कहा है कि 7 नवंबर को जवानों और नक्सलियों के बीच पदेडा के जंगलो में मुठभेड़ हुई, जिसमे 2 से 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। ये वीडियो भी इस बात की पुष्टि कर रहा है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+