OPINION: छत्तीसगढ़ में किसानों के जीवन स्तर में हो रहा है सुधार, साय सरकार के सुशासन बढ़ाई खुशहाली

Chhattisgarh Government News: छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी निर्णयों से आर्थिक लाभ मिल रहा है। अब राज्य के किसानों को खेती-किसानी करने में आसानी हो रही हैं,वह खुशहाल हो रहें हैं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां में धान की अच्छी फसल होती है। राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जाती है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। बालोद जिले के अधिकतर किसान प्रमुख रूप से कृषि कार्य करते हैं, उनके आर्थिक जीवन का आधार कृषि है। किसान विशेष रूप से धान की खेती करते हैं। सीएम विष्णुदेव साय के सुुशासन किसानों की खुशहाली का नया दौर शुरू हो चुका है।

chhattisgarh news jpg

जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला के किसान डोमन लाल साहू ने बताया कि वह लगभग 05 एकड़ में धान की खेती करते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में विगत खरीफ वर्ष का धान उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से विक्रय किया था, जिसका उन्हे 3100 रूपये की दर से राशि मिली है। इसके साथ ही उसे 02 साल का बकाया बोनस भी उनके खाते में पहुंच गया है। यह सब उसके लिए बहुत ही सुखद समय था। अब वह इन पैसों का उपयोग अपने पक्का मकान बनाने के लिए किया और बचे हुए पैसों को अपने बच्चों की शादी के लिए जमा कर रहे हैं । उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए किसानों के लिए मददगार बताया है।

जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवती नवागांव के किसान तुलाराम नागवंशी ने बताया कि अब उन्हें धान विक्रय का सही दाम मिला है। इसका उपयोग उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में किया है। अच्छी खेती किसानी और डबल फसल लेने के लिए अपने खेत में सिंचाई के लिए एक बोर खनन भी कराया है। उन्होंने योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी ज्यादा सुधार आया है। अब समय पर हमें खेती किसानी के लिए आवश्यक खाद व उर्वरक सोसायटी से मिल रहा है। इसके साथ ही हमें कृषि विभाग के अफसरों द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, कांवड़ियों का किया ऐतिहासिक स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+