Opinion Poll 2023: छत्तीसगढ़ में पंजा या कमल? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे
Chhattisgarh ABP Cvoter Opinion Poll 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं।

पहले चरण में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवबंर को होगी जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। आपको बता दें कि सरकार का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है, ऐसे में इससे पहले राज्य में चुनाव जरूरी है।
जानिए जनता का मिजाज क्या है?
आपको बता दें कि इस विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। तो वहीं जनता का मिजाज चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद क्या है, इसे जानने के लिए एबीपी के लिए सी वोटर्स ने सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाली नतीजे दिख रहे हैं।
राज्य में कांग्रेस के हक में कितनी सीटें आएंगी?
सर्वे में जनता से प्रश्न किया गया था कि अभी चुनाव हुए तो राज्य में कांग्रेस के हक में कितनी सीटें आएंगी? जिसके जवाब में जनता का उत्तर चौंकाने वाला है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
सर्वे के जवाब के मुताबिक राज्य में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि यहां पर 'नेक टू नेक' की फाइट है। हालांकि बहुमत अभी भी कांग्रेस की ही ओर है और उसकी वापसी यहां फिलहाल दिख रही है।
कांग्रेस के हिस्से में 45 से 51 सीटें
सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 39 से 45 सीटें मिल रही है तो वहीं कांग्रेस के हिस्से में 45 से 51 सीटें आ रही हैं जबकि अन्य को 02 सीटों पर जीत मिल रही है। अगर वोट शेयरिंग की बात करें तो सत्तारूढ़ कांग्रेस 2 को 45% से अधिक वोट शेयर मिलता दिख रहा है तो वहीं भाजपा का वोट शेयर 43% हो सकता है जबकि अन्य को 11% वोट मिलने का अनुमान है।
सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की वापसी
जिसके हिसाब से चुनाव में कांग्रेस को भाजपा बराबर की टक्कट तो दे रही है और कांग्रेस को पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार थोड़ा नुकसान होता भी नजर आ रहा है लेकिन इस बावजूद कांग्रेस का पलड़ा भारी है और उसकी वापसी संभव दिख रही है, इस सर्वे के मुताबिक भूपेश बघेल को दोबारा सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिली थीं
आपको बता दें कि साल 2018 में भी छत्तीसगढ़ में दो चरणों में इलेक्शन हुए थे। जिसमें कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिली थीं। जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बीएसपी ने जीती थी। फिलहाल ये सर्वे एक अक्टूबर के पहले हफ्ते तक का है। देखते हैं ये सर्वे रिपोर्ट चुनावी नतीजों में तब्दील हो पाते हैं या नहीं। इसमें कोई शक नहीं कि इस बार यहां मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है।












Click it and Unblock the Notifications