Chhattisgarh News: कांकेर में मुठभेड़ के बाद नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री समेत एक पाइप बम बरामद
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह 7 से 8 बजे पुलिस की सँयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद सयुक्त टीम ने मौके पर एक नक्सली को गिरफ्तार कर दो आईडी और एक पाइप बम को निष्क्रिय किया है।
नक्सल मुठभेड़ से डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम के वापस लौटते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस की सँयुक्त टीम सर्चिग पर रवाना हुई थी, सर्चिंग के दौरान सुरेली मानकोट के जंगलों में नक्सलियों के मुठभेड़ हुआ।

मुठभेड़ के दौरान जान बचाकर भागते हुए नक्सली मिलिशिया सदस्य मुरनार निवासी 23 वर्षीय मुकेश मंडावी को गिरफ्तार किया है। सर्चिंग के दौरान नक्सली कैम्प ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में नक्सलियों का खाद्य सामग्री और जखीरा बरामद किया है, जिसमे मौके पर दो आईडी और एक पाइप बम को निष्क्रिय लिया है।
मतदान दल के रवाना होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर
विधानसभा चुनाव का मतदान 7 नवम्बर को होना है, अंदरूनी क्षेत्र के मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना कर दिया गया है। मतदान दल के रवाना होते ही सुरक्षा बल के जवान अलर्ट मोड पर है, जो मतदान दल के वापस होते तक लगातार अलग अलग क्षेत्रो में सर्चिग करते रहेंगे।
संवाद सूत्र - मौसम साहू, कांकेर/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications