सुकमा में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हमला, CRPF का एक जवान शहीद, 1 गंभीर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार नक्सली हमले हो रहे हैं। नक्सली लोग लगातार जवानों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच एक और खबर आ रही है कि सुकमा में एक और नक्सली घटना हुई है, जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है।

एक जवान के शहीद और एक जवान के घायल होने की खबर के बीच जानकारी सामने आ रही है कि पूरे इलाके में फिलहाल CRPF और DRG जवानों की सर्चिंग जारी है।

Chattisgarh

जानकारी के मुताबिक, बेदवे गांव के साप्ताहिक बाजार के लिए निकली सुरक्षा जवानों की टीम पर घात लगाए बैठे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। हमले में सीआरपीएफ का एएसआई जवान शहीद हो गया है वहीं एक अन्य जवान इस हमले में गंभीर रूप से घायल है। जवान को बैदरे कैंप लाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

बताते चलें कि बीते दिन दिनों पहले भी नक्सलियों ने पखांजूर इलाके में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था। इसमें भी एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया था। इसके बाद चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+