ओड़िशा में गांव-गांव तक भाजपा का सघन प्रचार, छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप लगा रहे ग्रामीणों संग चौपाल
Odisha Election: भाजपा ने ओड़िशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए गांव-गांव तक प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप ने विधानसभा तलसरा, जिला सुंदरगढ़ में विधायक प्रत्याशी भवानी शंकर भोई और सांसद प्रत्याशी जोएल उरांव के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने ग्राम कार्राबाहर पहुंचकर सर्व समाज के लोगों के बीच में भाजपा के लिए प्रचार कर विजय बनाने के लिए निवेदन किया।
मंत्री केदार कशयप ने कहा वह ओड़िसा के अलग अलग क्षेत्रों में जा रहे है इस दौरान उन्होंने उत्तम ओड़िसा के लिए भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने की बात की। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ओड़िसा के नवीन पटनायक सरकार ने पिछले 25 वर्षों में भ्रष्टाचार के अलावा कोई और काम नहीं किया। खनिज संसाधनों से भारत की सबसे धनी राज्य होने के बाउजूद ओड़िसा की जनता को गरीब बनाएं रखा।

भाजपा नेता ने कहा कि एक तरफ पटनायक परिवार हवाई जहाज में चलती है, तो दूसरी तरह आम जनता के चलने के लिए अच्छी सड़क भी नही दे सके। मंत्री केदार कश्यप ने कहा भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में आदिवासियों के लिए कई कार्य किए है इसलिए ओड़िसा की जनता इस बार पूरी तरह बदलाव के मूड में है।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान चार चरणों में हो रही है। प्रथम चरण की वोटिंग 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ समाप्त हो चुकी है। अब ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए द्वितीय चरण की वोटिंग 20 मई है, जबकि तीसरे चरण में 25 मई को और चतुर्थ चरण में 1 जून को वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीनियर मंत्री केदार कश्यप पहुंचे झारसुगुड़ा, ओड़िशा में भाजपा की जीत का किया दावा












Click it and Unblock the Notifications