छत्तीसगढ़ के सीनियर मंत्री केदार कश्यप पहुंचे झारसुगुड़ा, ओड़िशा में भाजपा की जीत का किया दावा
Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता इस समय ओडिशा में भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को उड़ीसा के झारसुगुड़ा में छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप और आदिवासी नेता विकास मरकाम ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और संकल्पपत्र के एक एक बिंदु को हमे जन जन और घर घर तक पहुंचाना है, साथ ही केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यों को हर सभा सम्मेलन में आम जनों तक पहुंचाना होगा।
केदार कश्यप ने ओड़िशा भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएम आवास हो, नलजल योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालयों का निर्माण हो इन सभी योजनाओं का खूब प्रचार प्रसार करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से "अबकी बार 400 पार" के नारे को उठाने की बात की।

वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए जितना कार्य पिछले 10 वर्षों में केंद्र में रहते हुए किया वो आजतक किसी भी सरकार ने नही किया है। आदिवासी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ उनके सांस्कृतिक विरासत का भी संवर्द्धन मोदी सरकार कर रही है।
उड़ीसा में भी इसका लाभ आदिवासियों को प्राप्त हो इसलिए डबल इंजन की सरकार बनाना क्यों अति आवश्यक है इस पहलू को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर काम करने की बात श्री मरकाम द्वारा कही गई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष, झारसुगुड़ा समेत तमाम पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के BJP नेताओं ने झारखंड में डाला डेरा, चुनावी अभियान के लिए बांटा कामc












Click it and Unblock the Notifications