रायपुर में हुआ नए योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ, MLA विकास उपाध्याय, ज्ञानेश शर्मा हुए शामिल
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ योग आयोग की तरफ से राजधानी रायपुर के नवजीवन सोसायटी पचपेड़ी नाका रायपुर में 45 वां निशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू किया गया। इस कार्यक्रम संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी वार्डाे में निशुल्क योगाभ्यास केंद्र शुरू हो चुके हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। विकास उपाध्याय ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सेतुबंध आसन के सामूहिक योगाभ्यास के लिए नाम दर्ज किये जाने पर भी छत्तीसगढ़ योग आयोग को बधाई दी।
समारोह में ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के उद्देश्य से योग आयोगकी तरफ नगर निगम अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख सार्वजनिक उद्यानो में निशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र शुरू किया जा चुका है। यहां आम नागरिक योग के जरिये से स्वास्थ लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर योग आयोग के अधिकारी, योग प्रशिक्षक सहित बड़ी तादाद में योग साधकगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CGPSC चयन विवाद में छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा, मामले की जांच करके अदालत के समक्ष करेंगे जवाब पेश












Click it and Unblock the Notifications