छत्तीसगढ़: 'हिंसा का रास्ता छोड़ें नक्सली, विकास की मुख्यधारा में शामिल हों', बोले सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांकेर में छोटेबेटिया क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभी तक 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
यह ऐतिहासिक सफलता है। मैं इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षा अधिकारियों को बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों के इतिहास की यह सबसे बड़ी सफलता है। माओवादियों से यह कहना चाहते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ें। विकास की मुख्यधारा में शामिल हों। उनके आतंक और हिंसा से कोई समाधान नहीं निकालने वाला है। इस ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों और पुलिस को फिर से बधाई।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर किया शत-शत नमन












Click it and Unblock the Notifications