CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने झोंकी ताकत, रायगढ़ के बाद सुकमा में करेंगे महासभा

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बस्तर की 12 सीटों सहित 20 सीटों पर 7 नवंबर को होना है। ऐसे में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने खड़गे आमसभा को संबोधित करेंगे।

बुधवार 1 नवंबर को सुबह 10 बजे वे नई दिल्ली से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11.40 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर से सुकमा विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

Mallikarjun Kharge

सुकमा में वे दोपहर 12.20 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे और 1.30 बजे वे हेलीकॉप्टर से सुकमा से महासमुंद के लिए उड़ान भरेंगे।

खड़गे दोपहर 2.40 बजे महासमुंद में आमसभा को संबोधित कर दोपहर 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से ही रायपुर के लिए रवाना होकर शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे वे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बतौर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुकमा में आयोजित होने वाली उनकी सभा को लेकर कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। मालूम हो कि सुकमा जिले में एकमात्र कोंटा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा के पक्ष में माहौल बनाने आमसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+