छत्तीसगढ़ः मुंगेली में जमीनी विवाद के दौरान बाप-बेटी और बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र के जरेली गांव में मंगलवार को जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं दो लोग इस घटना में घायल हैं। मृतकों में पिता-पुत्र और पुत्री शामिल हैं। इन सभी को लाठी-डंडों से पीटा गया। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पड़ोसी 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

mungeli murder of father son and daughter

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पथरिया क्षेत्र के ग्राम जरेली निवासी 55 वर्षीय गणेश राम बघेल के घर की बाड़ी सामने रहने वाले तेजराम बंजारे की जमीन से जुड़ी हुई है। इसी की मेढ़ को लेकर दोनों परिवारों में करीब 10 साल से विवाद चल रहा है। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में टकराव होता रहता था।

कुछ दिन पहले भी दोनों परिवारों में मारपीट हुई थी। जिसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई। सोमवार शाम भी दोनों परिवारों में विवाद हुआ, पर मामला शांत हो गया। पड़ोसियों पर आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तेजराम और उसके परिवार के लोगों ने गणेश राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके चलते गणेश के सिर पर चोट लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

शोर सुनकर गणेश का बेटा लोचन बघेल (34) और बेटी सरिता (31) बाहर निकली तो आरोपियों ने उन पर भी वार किया और दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। मारपीट में आरोपियों को भी चोटें आई हैं। मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर थाना पुलिस, SP अरविंद कुजूर सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए।

घायलों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी तेजराम बंजारे, उसकी पत्नी इतवारा बाई, बेटे मुकुंद बंजारे सहित सरोज बाई और सुशीला को हिरासत में ले लिया है। सभी का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+