नसरल्लाह की मौत का मातम, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निकाला गया कैंडल मार्च
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिजबुल्ला प्रमुख नसरल्लाह की मौत के विरोध में शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला और शोक मनाया।इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध प्रदर्शित किया और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया।
ज्ञात हो कि देश दुनिया के कई हिस्सों में इजराइली हमले में नसरल्लाह की मौत पर शिया समुदाय से संबंध रखने वाले लोग इजराइल, अमेरिका और सऊदी अरब से नाराज हैं। इसी कड़ी में रायपुर के भीतर भी नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च का आयोजन किया था।

यह कैंडल मार्च रात्रि नौ बजे मोमिनपारा हैदरी मस्जिद से हुसैनी चौक तक निकाला गया। कैंडल मार्च में बच्चों से लेकर बुजुर्ग अपनी हाथों में हिजबुल्ला चीफ नसरल्लाह के तस्वीर हाथ में रखकर चल रहे थे।
शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे शिया समुदाय के लोगों ने मांग रखी कि इन देशों की नीतियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ,क्योंकि शिया समुदाय के अधिकारों की रक्षा की जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने नसरल्लाह की मौत को लेकर गुस्सा प्रकट व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक भयानक घटना है, जिसका असर दुनिया भर में शांति पर पड़ेगा।
कैंडल मार्च निकालने के बाद मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने मस्जिद में मजलिस यानी शोक सभा का आयोजन किया।शहर के मोमिनपारा इलाके में शिया समाज के लोगों ने नसरल्लाह का एक बड़ा पोस्टर भी लगाया था। कैंडल मार्च में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए थे। समाज से जुड़े लोगों ने अमन कायम करने शीघ्र से शीघ्र युद्ध रोकने की अपील की।
यह भी पढ़ें इजराइल सेना ने खत्म किया एक और दुश्मन, एयरस्ट्राइक में पत्नी बच्चों समेत मारा गया हमास कमांडर शेरिफ












Click it and Unblock the Notifications