इजराइल सेना ने खत्म किया एक और दुश्मन, एयरस्ट्राइक में पत्नी बच्चों समेत मारा गया हमास कमांडर शेरिफ
Israel Attack On Fateh Sherif: इजराइल एक दफा फिर निर्णायक की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है। वह लगातार अपने दुश्मनों का खात्मा करने लगा हुआ है।इजराइल के लेबनान पर निरंतर हवाई हमले कर रहा हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इन हमलों के बीच इजराइल ने हमास के लेबनान ब्रांच के कमांडर फतेह शेरिफ को ढेर हो गया है। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी साझा की है।
सोमवार (30 सितंबर) को इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने एक हमला किया, जिसमें हमास की लेबनान शाखा के चीफ फतेह शेरिफ का सफाया हो चुका है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमला अल सुबह सटीकता के साथ किया गया था। इस हमले में शेरिफ दक्षिणी लेबनान के शहर टायर में अल-बास शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में अपनी पत्नी और बच्चों समेत मारा गया है।

बताया गया है कि शेरिफ लेबनान में आतंकी गतिविधियों के समन्वय की देखरेख करने वाला हमास में एक महत्वपूर्ण शख्स था। इसके अलावा उसने हमास को हिजबुल्लाह के गुर्गों से जोड़ने में भी बड़ी निभाई थी।
इजराइल की सेना के बयान के बताया गया है। आई़डीएफ और आईएसए ऐसे किसी भी शख्स के खिलाफ कार्य करना जारी रखेंगे, जो इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा उत्पन्न करता है। इजरायल का कहना है कि शेरिफ की गतिविधियां भर्ती प्रक्रिया से लेकर हथियारों पर कब्जे तक फैली हुई थीं। आईडीएफ ने कहा कि शेरिफ ने संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के सदस्य के तौर में दोहरी भूमिका निभाई थी, जहां उसने लेबनान में यूएनआरडब्ल्यूए शिक्षक संघ के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया था।
इधर, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने पुष्टि की है कि लेबनान में हमास नेता फतेह शेरिफ को UNRWA ने नियुक्ति प्रदान की थी। हालांकि साथ में यह भी जोड़ा गया है कि शेरिफ की सियासी गतिविधियों की जांच की जा रही थी।
यह भी पढ़ें दिल्ली की सीएम आतिशी और केजरीवाल को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि की कार्रवाई पर लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications